{"_id":"6a651ec9eb56e6a4e20e2946","slug":"cannabis-smuggled-from-odisha-in-a-luxury-car-two-smugglers-arrested-shahibabad-news-c-30-gbd1036-939750-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उड़ीसा से लग्जरी कार में गांजा तस्करी, दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उड़ीसा से लग्जरी कार में गांजा तस्करी, दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने दो गांझा तस्करों को किया गिरफ्तार और उनसे बरामद बोरो में भरा गांझा।
गाजियाबाद। लग्जरी कार में गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को मेरठ की एंटी-नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और नंदग्राम थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। कार से 119 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्करों से डिलीवरी लेने वाला आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस को मुख्य आरोपी और मांग के अनुसार गाजियाबाद में गांजा मंगाने वाले की तलाश है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अनीश कुमार(23) और अंकित कुमार उर्फ गुड्डू(23) बताएं। दोनों बिहार में अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि हरीश निवासी बिहार ने उन्हें गाड़ी नंदग्राम में पहुंचाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वह बिहार से लग्जरी गाड़ी में 119 किलोग्राम गांजा लेकर नंदग्राम क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए थे।
आगरा से पीछा कर रही मेरठ की एंटी-नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स ने नंदग्राम पुलिस को जानकारी दी। कार सवार दोनों तस्करों को टीमों ने चमन कालोनी की चौधरी पार्किंग के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हरीश नाम का युवक उड़ीसा से गांजा तस्करी करता है। पुलिस को हरीश और मौके से फरार हुए युवक की तलाश है। टाटा हैरियर गाड़ी बागपत की निकली, पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ की तो उसने कार चार माह पहले बेचने की बात कही है।
विज्ञापन
......