{"_id":"6a4545e614f332fb5006d3f2","slug":"camps-along-kanwar-routes-will-be-set-up-at-10-foot-intervals-permission-will-be-granted-only-after-cctv-installation-and-verification-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-158644-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ मार्गों पर 10 फीट दूर लगेंगे शिविर, सीसीटीवी और सत्यापन के बाद ही मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ मार्गों पर 10 फीट दूर लगेंगे शिविर, सीसीटीवी और सत्यापन के बाद ही मिलेगी अनुमति
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्रावण कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि समेत आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में धर्मगुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से कम से कम 10 फीट की दूरी पर लगाए जाएं। शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा व भोजन बनाने वाले और उनके सहयोगियों का पुलिस सत्यापन होने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। विद्युत ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों के नीचे शिविर लगाने पर रोक रहेगी। खाद्य विभाग को शिविरों में वितरित होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ध्वनि और ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व शिविर लगाने के नाम पर अवैध धन उगाही रोकने के निर्देश दिए। सभी नगर निकायों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पेयजल, पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
बिजली विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढकने व लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्गों पर हेल्थ कैंप, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द की परंपरा रही है, जिसे इस बार भी कायम रखा जाए। उन्होंने सड़क पर गैर-परंपरागत कार्यक्रम न करने, धार्मिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नितीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।