फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Campaign against illegal encroachments to be launched in Loni, team formed

Ghaziabad News: लोनी में अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा अभियान, टीम गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal encroachments to be launched in Loni, team formed
गाजियाबाद। लोनी से अवैध कब्जे की शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। उन्होंने कब्जाधारियों से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाने को कहा। इस टीम में एडीएम एलए, एसडीएम लोनी, एसीपी लोनी, एसीपी अंकुर विहार, एसीपी ट्रोनिका सिटी शामिल हैं। यह निर्देश उन्होंने जनता दर्शन के दौरान दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डासना से आए एक दिव्यांग युवक फुरकान ने डीएल बनवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि युवक के डीएल के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उसे अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिलाने के लिए भी आवेदन कराए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांगजन कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों को चिह्नित करके उनके पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सुविधाएं दिलाई जाएं। इस मामले में अगर किसी विभाग का सहयोग नहीं मिल रहा है तो इसकी भी जानकारी दी जाए। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस के मामले में भी उन्होंने निर्देश दिया कि विरासत के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनाने के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के तहत अधिक आवेदन कराने और फैमिली आईडी अधिक से अधिक बनवाने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed