फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Came to the society after traveling 40 km, jumped after sending a four-minute audio message

Ghaziabad News: 40 किमी सफर कर सोसायटी आए, चार मिनट का ऑडियो संदेश भेजकर लगाई छलांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Came to the society after traveling 40 km, jumped after sending a four-minute audio message
गाजियाबाद। ऑफिसर सिटी एक में 13वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले हापुड़ में तैनात बैंक प्रबंधक रोहित बत्रा बाइक से करीब 40 किमी का सफर तय कर सोमवार रात यहां पहुंचे। मोबाइल फोन पर चार मिनट का ऑडियो संदेश रिकॉर्ड कर पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, ऑडियो संदेश में उन्होंने अपनी बड़ी व छोटी बहन पर प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे का ध्यान रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हापुड़ के नेहरूनगर में किराये के मकान में रहने वाले रोहित का राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी एक के बी टॉवर में सातवीं मंजिल पर फ्लैट है। इसमें किरायेदार रहते हैं। घटना वाली रात रोहित सीधे अपने फ्लैट वाले टॉवर की 13वीं मंजिल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने मोबाइल फोन पर एक ऑडियो संदेश रिकार्ड किया और उसे पत्नी व रिश्तेदारों को भेजने के बाद फोन छत पर ही रखकर छलांग लगा दी। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऑडियो संदेश में रोहित ने कहा है कि जनपद बुलंदशहर के राधानगर में उनका पैतृक मकान था। पिता की मौत के बाद जिसे मां ने बेच दिया और गुरुग्राम में रहने वाली उनकी बड़ी बहन के पास चली गईं। बहन और बहनोई ने मकान बेचने से मिली रकम हड़प ली।
यह आरोप भी लगाया कि उनके फ्लैट का किराया मां और बहन ही वसूलती हैं। बहन और बहनोई फ्लैट को बेचना चाहते हैं। इसके लिए दोनों बहनें लगातार दबाव बना रही हैं। ऐसे में वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।

.....

दो दिन पूर्व कराया था बेटे का मुंडन

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रोहित के चाचा ब्रजमोहन बत्रा ने बताया कि उनका भतीजा हापुड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक था। ढाई वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। दो दिन पूर्व ही रोहित ने इकलौते बेटे का मुंडन ब्रजघाट पर कराया था।


......

रोहित बत्रा के मोबाइल में एक ऑडियो संदेश मिला है, जिसे आत्महत्या से पूर्व रिकॉर्ड किया गया। इसमें आत्महत्या का कारण दोनों बहनों और बहनोई से संपत्ति विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूर्ण कर कार्रवाई की जाएगी।

-उपासना पांडेय, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed