फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   California group defrauded of Rs 7.50 lakh on the pretext of share trading

Ghaziabad News: कैलिफोर्निया के समूह से शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
California group defrauded of Rs 7.50 lakh on the pretext of share trading
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने वसुंधरा की शिक्षा अपार्टमेंट में रहने वाले सुभाष चंद भाटी को कैलिफोर्निया की कंपनी के जरिये शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने का झांसा दिया। नामचीन कंपनी के नाम जैसी फर्जी कंपनी की वेबसाइट से जोड़कर 7.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वसुंधरा क्षेत्र के शिक्षा अपार्टमेंट निवासी सुभाष भाटी के अनुसार उनके व्हाट्सअप पर 11 जनवरी को लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने पर शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के विज्ञापन दिखाए गए। विज्ञापन पर क्लिक करने पर उनके पास एक कॉलर ने कॉल किया और अपना नाम हरि सिंह बताया। हरि सिंह ने खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताया और एफॉरटू बुक रिलीज एक्सचेंज ग्रुप से जोड़ा। जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का प्रशिक्षण दिया गया। दो फरवरी को उन्हें ग्राहक सेवा निदेशक श्रीदत्ता नाम के व्यक्ति ने ग्रुप पर केन्यन एसेट्स नाम के मोबाइल एप पर जोड़ा और निवेश करने का दबाव डाला। सुभाष चंद भाटी ने बताया कि उन्होंने भारतीय और विदेशी कंपनियों के शेयर ट्रेडिंग में निवेश किया। एप पर उन्हें मुनाफा होता दिखा तो उन्होंने कुछ ही दिनों में सात लाख 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। बताया कि खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन धनराशि नहीं निकाल पाए। इसकी शिकायत उन्होंने खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताने वाले श्रीदत्ता और हरि सिंह से की। आरोप है कि दोनों ने लाखों रुपये अतिरिक्त जमा करने पर ही संपूर्ण धनराशि निकाल पाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी की बाबत जानकारी की तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर ठगों पर 7.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाकर बीनएस की धारा 318(4) धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पना और 66डी कंप्यूटर संसाधनों से संपत्ति ट्रांसफर करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

-सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed