फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CAG is conducting an audit of the Tronica City industrial area.

Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र का सीएजी कर रही ऑडिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CAG is conducting an audit of the Tronica City industrial area.
गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की प्रगति और संचालन में आ रही समस्याओं की ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए सीएजी (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम यहां उद्योगों की वस्तुस्थित, सुविधाएं, समस्याओं का ऑडिट कर रही है। 2021-2022 और 2025-26 में उद्योगों में कामकाज, भूमि अधिग्रीहण, वित्तीय लेनदेन की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही बुनियादी ढांचा जैसे सड़क, उद्योगों तक पहुंच, पानी, बिजली, प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए उपाय, सीईटीपी जैसी सुविधाओं का मूल्यांकन कर रही है। भूखंडों के आवंटन में नियमों का पालन हुआ है कि नहीं। इंडस्टि्रयल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई ट्रोनिका सिटी अरुण गुप्ता ने बताया कि उनसे भी टीम ने संपर्क किया है। उन्होंने उद्योगों के संचालन में आने वाली समस्याओं की जानकारी मांगी है। उद्यमियों को फार्म भरकर सीएजी टीम को भेजना है। यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला ने बताया कि टीम को औद्योगिक क्षेत्र का विजिट करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed