फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cabinet Minister Sunil Sharma flagged off the first batch of the Mansarovar Yatra.

Ghaziabad News: कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दिखाई मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Sunil Sharma flagged off the first batch of the Mansarovar Yatra.
मानसरोवर यात्रा पर रवाना होने के लिए पहुंचा जत्था। संवाद
इंदिरापुरम। शक्तिखंड चार स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के पहले जत्थे को सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के लिए कुल 50 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था। चिकित्सा परीक्षण के बाद 47 श्रद्धालु यात्रा के लिए पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इन्हें सुरक्षा अधिकारी, आईटीबीपी जवानों और चिकित्सा दल के साथ विशेष बसों से हवाईअड्डे भेजा गया। यह जत्था सिक्किम के नाथुला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेगा। मंगलवार को 50 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था यात्रा पर जाने के लिए मान सरोवर भवन पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

प्रस्थान समारोह के दौरान कैलाश मानसरोवर भवन का पूरा परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोषों के बीच यात्रियों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने यात्रियों के पांच दिवसीय प्रवास के दौरान आवास, सात्विक भोजन, योग-प्राणायाम, 24 घंटे चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा और यात्रा मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल समेत कई अधिकारियों ने निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed