{"_id":"589b59974f1c1b865237a6c6","slug":"cabinet-minister-azam-khan-today-in-klcina-grjenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री आजम खां आज कलछीना में गरजेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री आजम खां आज कलछीना में गरजेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री आजम खां बृहस्पतिवार को मुस्लिम बहुल गांव कलछीना में सपा-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रामआसरे शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे। ब्लाक भोजपुर में दो गांव कलछीना और त्यौड़ी-7 व त्यौडी-13 बिस्वा मुस्लिम बहुल है। इन दोनों गांवों की आबादी करीब 40 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
इसी के चलते प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में प्रत्याशियों की इन गांवों में मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए खास नजर रहती है। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम मतों को सपा प्रत्याशी रामआसरे शर्मा के पक्ष में एकजुट करने के लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां की जनसभा रखी है।
विज्ञापन
बता दें कि मुरादनगर के बसपा विधायक बहाव चौधरी इस बार मोदीनगर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं, लेकिन उन्हें भी मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन