फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   By hacking the mobile the miscreants 2.47 electricity bill of lakhs deposited

Ghaziabad News: मोबाइल हैक करके शातिरों ने 2.47 लाख का बिजली बिल किया जमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
By hacking the mobile the miscreants 2.47
electricity bill of lakhs deposited
गाजियाबाद। साइबर ठग लोगाें को अपना शिकार बनाने में नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। अब मोदीनगर के सूरत सिटी निवासी विकास त्यागी से शातिरों ने 2.47 लाख की ठगी की है। शातिरों ने पहले विकास के व्हाट्सएप पर वाहन चालान का मैसेज भेजा। विकास ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। बाद में उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग राज्यों में 2.47 लाख रुपये का बिजली का बिल जमा हो गया। इसके अलावा ठगों ने मोरटी निवासी वकील सुधीर त्यागी और मोदीनगर के ऋषभ विहार कॉलोनी निवासी युवक से 10 लाख ठगे हैं।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि उनके मोबाइल पर 19 जून को वाहन का चालान होने का व्हाट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। जैसे ही उन्होंने मैसेज में दिया लिंक खोला तो मोबाइल हो गया। उन्होंने सामान्य समस्या समझकर मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने देखा तो उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से बिजली केे बिल जमा होने के मैसेज आए थे।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि शातिरों ने महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और बिहार में बिजली का बिल क्रेडिट कार्ड से जमा कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा 1.98 लाख रुपये साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के खाते में जमा किए गए हैं। मामले की शिकायत उन्होंने साइबर थाने में दी। एडीसीपी सिच्चदानंद ने बताया कि कई राज्यों में बिजली बिल भुगतान होने से लग रहा है कि साइबर ठगों का कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है। प्रकरण की जांच के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेबिट कार्ड जेब में खाते से निकल गए 50 हजार
मोरटी निवासी वकील सुधीर त्यागी ने बताया कि उनका खाता दो बैंकों में है। जब वह बैंक गए तो पता चला कि उनके डेबिट कार्ड से तीन बार में 18 हजार और दूसरे बैंक के खाते से पांच बार में 32,300 रुपये निकल गए। जबकि, उनके डेबिट कार्ड उनके पास थे। मामले में उन्होंने साइबर थाने के अलावा बैंक के मुख्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इस तरह की घटना में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी हो सकती है।


क्रिप्टो-करंसी में निवेश के नाम पर ठगे दस लाख

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित ऋषभ विहार कॉलोनी निवासी युवक अनुज से क्रिप्टो-करंसी में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अनुज के अनुसार काफी समय पहले उनके एक परिचित ने हरियाणा के करनाल निवासी दो युवकों से मुलाकात कराई थी। अनुज को युवकों ने जानकारी दी कि क्रिप्टो-करंसी में निवेश करने से बहुत जल्दी रकम दो गुना हो जाती है। युवकों की बातों में आकर अनुज ने उन्हें कुछ रकम दे दी। युवकों ने जल्द ही दो गुना रकम अनुज को लौटा दी। इसके बाद अनुज व उनके कई परिचितों ने युवकों के माध्यम से कई बार निवेश के लिए रकम दी। अनुज ने भी 9.80 लाख रुपए निवेश करने के लिए दिए। अनुज का आरोप है कि दोनों युवक सभी की रकम लेकर फरार हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed