Ghaziabad News: कारोबारी राजेश कश्यप की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को विरोध जताया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर नीलम फैक्टरी रोड पर शनिवार रात सड़क किनारे घायल मिले कारोबारी राजेश कश्यप (40) की अस्पताल में मौत हो गई है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को विरोध जताया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
राजीव गार्डन कॉलोनी में रहने वाले राजेश कश्यप का दिल्ली में मावा और पनीर का कारोबार था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को राजेश को दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि राजेश का एक्सीडेंट हो गया है। आनन- फानन वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें राजेश की मौत के बारे में पता चला। परिजनों ने बताया कि राजेश को कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे।