फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman threatens suicide if no action is taken in extortion case

Ghaziabad News: रंगदारी मामले में कार्रवाई न होने पर व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Businessman threatens suicide if no action is taken in extortion case
साहिबाबाद। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज डीएलएफ भोपुरा निवासी किराना व्यापारी तेजवीर सिंह ने गृह मंत्री को पत्र भेजकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। साथ ही इसका जिम्मेदार शालीमार गार्डन पुलिस को बताया है। आरोप है कि उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और मारने की धमकी भी मिली थी। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


शिकायत में तेजवीर सिंह ने बताया कि वह किराना के थोक व्यापारी हैं। जून 2025 में उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से उनपर हमला कर दिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पांच बार शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने पत्र में लिखा कि अगर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्महत्या करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी साहिबाबाद पुलिस की होगी। प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पेश कर दी गई है। पीड़ित के लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed