फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman swindled out

Ghaziabad News: फर्जी ईमेल भेज कारोबारी से 23.90 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Businessman swindled out
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली कंपनी से साइबर ठगों ने फर्जी ई-मेल के जरिये 23.90 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने दक्षिण कोरिया की सप्लायर कंपनी के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर प्रोफार्मा इनवॉइस तैयार कर कंपनी को झांसे में लेकर ठगी की। ठगी का पता चलने पर मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिकायत में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित पहाड़पुर थ्री-पी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले करीब दस साल से दक्षिण कोरिया की फिल्मैक्स कॉर्पोरेशन से सीपीपी फिल्म खरीदती आ रही है। मार्च 2026 में नई खरीद के लिए कंपनी ने सप्लायर के अधिकृत ई-मेल पर कोटेशन मांगा। 30 मार्च को असली ई-मेल से कोटेशन मिलने के कुछ समय बाद ही सप्लायर कंपनी की असली ई-मेल से मिलती-जुलती ई-मेल से भी बिल्कुल समान कोटेशन भेजा गया।
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में दोनों ई-मेल का डिस्प्ले नेम एक जैसा दिखाई देने के कारण कंपनी को शक नहीं हुई। इसके बाद उसी फर्जी ई-मेल आईडी से कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जाता रहा। ई-मेल में सप्लायर कंपनी के कर्मचारियों के नाम और पुराने संवाद की शैली अपनाई गई, जिससे सब असल प्रतीत हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान शातिरों ने 13 मई 2026 को असलीनुमा प्रोफार्मा इनवॉइस की तर्ज पर एक फर्जी प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा। इसमें केवल बैंक खाते की जानकारी बदल दी गई थी। आशीष जैन का कहना है कि कंपनी ने भरोसा करते हुए दो जून 2026 और 16 जून 2026 को कुल 23.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में वास्तविक सप्लायर से संपर्क होने पर बैंक खाते और ई-मेल आईडी में अंतर का पता चला।
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed