फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman raped his fiancee, arrested

Ghaziabad News: मंगेतर से कारोबारी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Businessman raped his fiancee, arrested
कौशांबी। थाना क्षेत्र की एक अधिवक्ता से सगाई के बाद शादी का झांसा देकर बुलंदशहर के कारोबारी ने कई बार दुष्कर्म किया। फिर 50 लाख रुपये का दहेज नहीं मिलने पर दूसरी युवती से शादी कर ली। कौशांबी पुलिस ने धमकी, जेवरात और नकदी हड़पने, धाेखाधड़ी, दुष्कर्म, दहेज अधिनियम समेत अन्य धारा में मुकदमा कर कारोबारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने शिकायत दी कि 2020 में मेट्रोमोनियल साइट पर बुलंदशहर के कारोबारी से बातचीत हुई थी। आठ मई को दोनों परिवारों के बीच शादी की बात तय हो गई। 29 नवंबर 2020 को लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम हुआ। उसमें वर पक्ष को तीन तोले की चेन, सोने की गिन्नी, परिवार और सभी मेहमानों को 5100 रुपये, 11 हजार रुपये मिलाई दी। आरोप है कि कारोबारी ने मंगेतर को कई बार नोएडा व अलग-अलग जगहों के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गईं तो उन्होंने कारोबारी को इस बारे में बताया। तब उन्हें डॉक्टर से मिला कर दवाई खिला दी जिससे उनका गर्भपात हो गया। कुछ महीनों बाद उन्होंने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने कुंडली नहीं मिलने का बहाना बनाया। उनके परिवार ने कारोबारी के माता-पिता से शादी की बात की तो दहेज में 50 लाख रुपये की शर्त रख दी। पिछले दिनों एक युवती ने उन्हें कॉल करके खुद को कारोबारी की पत्नी होने का दावा किया। उन्हें धमकी दी कि यदि कारोबारी से संपर्क किया तो पुलिस से शिकायत करके जेल भिजवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कारोबारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed