{"_id":"64a9b79d2d2d5aa00009e437","slug":"buses-increased-for-haridwar-18-additional-buses-installed-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-149740-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरिद्वार के लिए बढ़ाईं बसें, लगाई गईं 18 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरिद्वार के लिए बढ़ाईं बसें, लगाई गईं 18 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरिद्वार जाने वाले कांवडियों की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम ने गाजियाबाद बस अड्डे से बसों की संख्या बढ़ा दी है। निगम ने 18 अतिरिक्त बसें लगा दी हैं। शुक्रवार रात से भीड़ बस अड्डे पहुंचने लगी है। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोडवेज डिपो से कांवड़ स्पेशल बसों का संचालन कराया जा रहा है। करीब 50 बसों का संचालन कराया जा रहा है। बसों को गाजियाबाद, मेरठ, खतौली व मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार भेजा जा रहा है। डायवर्जन लागू होने के बाद बसों को एक्सप्रेस वे से सोहराबगेट, मवाना, बिजनौर और नजीबाबाद के रास्ते हरिद्वार भेजा जाएगा। इसके लिए प्रतिकिलोमीटर एक रुपया तीस पैसे किराया निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक डिपो से हरिद्वार के लिए 50 बसों से दो हजार से ज्यादा शिवभक्तों को भेजा जा चुका है।
दूधेवरनाथ मंदिर रोड पर कराई बैरिकेडिंग
नगर निगम की ओर से दूधेश्वनाथ मंदिर रोड, जस्सीपुरा में शनिवार को नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग शुरू करा दी है। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि मंदिर रोड पर पैचवर्क का काम पूरा कराने के बाद सड़क पर बैरिकेडिंग का काम कराया गया। कांवड़ियों के रुकने के लिए शंभूदयाल डिग्री कालेज में व्यवस्था की गई है। पथ प्रकाश विभाग की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शनिवार से शुरू हो गया है।