फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus hits a family crossing the road, three including a couple killed

Ghaziabad News: सड़क पार कर रहे परिवार को बस ने मारी टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bus hits a family crossing the road, three including a couple killed
गाजियाबाद। थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नौ पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का दिल्ली में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


पवन कुमार (42) पत्नी सुनीता (38) निवासी दादरी जनपद गौतमबुद्घनगर मंगलवार देर शाम मुरादाबाद में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनके साथ सुनीता की रिश्तेदार नीलम (45) पत्नी विनोद कुमार निवासी माता काॅलोनी विजयनगर और सुनीता की बहन श्वेता (40) पत्नी दिलीप कुमार निवासी पालम दिल्ली भी थीं। मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे चारों मुरादाबाद से आने वाली बस से क्राॅसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे नौ पर कमला हॉल के सामने उतरे।
विज्ञापन

सभी बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेज रफ्तार से आई बस ने चारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। बस की चपेट में आने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पीआरवी और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल और आरती अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने पवन उनकी पत्नी सुनीता और नीलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में श्वेता को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे में घायल श्वेता को पहले जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार श्वेता ने बताया कि हापुड़ की ओर से बस ने उन्हें टक्कर मारी। चालक बस लेकर फरार हो गया।
....

हाथ पकड़कर सड़क पार करते समय हुआ हादसा

घायल श्वेता ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि सड़क पार करते समय हादसा हुआ। मुरादाबाद वाली बस ने उन्हें कमला हॉल के सामने उतारा। जहां वह बाईं ओर सड़क किनारे खड़े हो गए। जहां से पवन और उनकी पत्नी सुनीता को दादरी के लिए बस और नीलम व श्वेता को विजयनगर के लिए ऑटो पकड़ने थे। सभी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हाईवे पार करने के लिए चले। श्वेता के अनुसार आगे पवन और उनकी पत्नी थे जबकि उनके पीछे नीलम और फिर वह थी। हाइवे पर फर्राटा भरते हुए आई बस ने आगे चल रहे तीनों को जोरदार टक्कर मारी और चालक ने बस को दाईं ओर मोड़ दिया। जिससे सबसे पीछे चल रही श्वेता बस के पिछले हिस्से की चपेट में आकर दूर जा गिरी।

......

बच्चे और बुजुर्ग ट्रेन से पहुंचे गाजियाबाद

दादरी, पालम, विजयनगर और दिल्ली से शादी समारोह में बच्चों सहित करीब 13 लोग मुरादाबाद शादी समारोह में गए थे। पवन, सुनीता, नीलम और श्वेता के घर पर कोई अन्य नहीं था। उन्हें घर पहुंचने की जल्दी थी। ऐसे में चारों मुरादाबाद से दिल्ली वाली बस में सवार होकर नेशनल हाइवे पर कमला हॉल के सामने उतरे थे जबकि उनके बच्चे व अन्य महिलाएं और युवक आठ बजे चलने वाली ट्रेन की इंतजार में थे। बच्चे सहित अन्य आठ लोग ट्रेन में सवार होकर देर रात गाजियाबाद पहुंचे। उन्हें चारों के साथ हुए हादसे की खबर सफर के दौरान लगी।




वर्जन

पति और पत्नी के साथ उनकी एक रिश्तेदार की भी हादसे में मौत हुई है। एक महिला गंभीर है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, आरोपी वाहन चालक को खोजकर कार्रवाई की जाएगी।
- लिपी नागायच, एसीपी वेव सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed