फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus collides with vehicle on Delhi-Meerut Expressway, 35 devotees injured

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई बस, 35 श्रद्धालु घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with vehicle on Delhi-Meerut Expressway, 35 devotees injured
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के गांव कलछीना के समीप मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर सीएचसी लाया गया। जहां सेे गंभीर हालत में 13 घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। महाराष्ट्र के 60 श्रद्धालु डबल डेकर बस से हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। वहीं, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को घटनास्थल से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के शिरडी और नासिक सहित अन्य स्थानों के करीब 60 श्रद्धालु 13 मई को डबल डेकर बस से चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस में सवार श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या, बद्रीनाथ, काशी, उज्जैन व केदारनाथ के दर्शन के बाद वह हरिद्वार पहुंचे थे। सोमवार को हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बस से मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए वृंदावन जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे बस जैसे ही भोजपुर के गांव कलछीना के समीप पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायलों की संख्या को देखते हुए तीन एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए मोदीनगर सीएचसी ले लाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से सीएचसी पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कैलाशचंद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद 22 घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये लोग हुए घायल
मोदीनगर सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचे घायलों में सुनीता, उषा, अमोल गायकवाड़, प्रमिला, सानीबाई, रमेश, संगीता, काले, सरस्वती, सविता निवासी जिला अमनगर और निर्मला, मंदाबाई नावले, बहुसांवत, किशने दंतू, शोभा, भिम्बई, निर्मला बाई निवासी शिरडी व संगीता देवी, बंदू,काशीनाथ काले निवासी नासिक महाराष्ट्र व चालक बलवीर निवासी सीकर राजस्थान आदि शामिल हैं।

बयान
घटना स्थाल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर एक अन्य वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट मिली है। सीसीटीवी कैमरे और नंबर प्लेट के आधार पर वाहन का पता लगाया जा रहा है। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed