फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Burn ward activated, ambulance on alert mode

Ghaziabad News: बर्न वार्ड सक्रिय, एंबुलेंस अलर्ट मोड पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Burn ward activated, ambulance on alert mode
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीपावली पर एमएमजी अस्पताल में बर्न वार्ड को सक्रिय करने के साथ ही बेड आरक्षित करा दिए गए हैं। एबुंलेंस 108 के चालकों को अलर्ट मोड पर किया गया है। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों में झुलसने या आग से जलने पर इलाज की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। हालांकि भर्ती की सुविधा सिर्फ एमएमजी अस्पताल के बर्न यूनिट में ही है। डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की छुट्टी पहले ही निरस्त की जा चुकी है।
अभी तक एमएमजी अस्पताल में बने बर्न वार्ड में सामान्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। अब दीपावली को लेकर बर्न वार्ड को खाली करवा लिया गया है और जली या झुलसी हालत में आने वाले मरीजों को भर्ती करके उपचार के निर्देश दिए गए हैं। 20 बेड के वार्ड में 30 प्रतिशत तक जले हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था है। इससे ज्यादा झुलसे हालत में पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ के साथ ही अलग से स्टाफ भी तैनात किया गया है। डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर उन्हें 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बर्न वार्ड संचालित है। दीपावली के मद्देनजर तीन नवंबर तक विशेष सतर्कता अपनाई जाएगी। इसके लिए सर्जन, नर्स समेत अन्य स्टाफ का ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। सभी को चार्ट के अनुसार ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्लास्टिक सर्जन की भी शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed