फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullion traders said selling vegetables polished-shoe protest

सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी बेचकर-जूता पालिस कर जताया विरोध

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders said selling vegetables polished-shoe protest
कारोबारियों - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल 35 वें दिन भी जारी रही। सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को जूता पालिस करके और सब्जी बेचकर विरोध जताया। इससे जो कमाई हुुई है, उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। ज्वैलर्स का एलान है कि मांग ापूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन



सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव गर्ग, ज्वैलर्स एसोसिएशन के रवि वर्मा और मेढ़ ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में सौ से ज्यादा कारोबारी चौपला मंदिर धरना स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान सर्राफा कारोबारियों और कारीगरों ने जूता पालिस कर अपनी बदहाली का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



वीवीआइपी ज्वेलर्स एसोसिएशन और हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के लोग दोपहर करीब डेढ़ बजे साहिबाबाद सब्जी मंडी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक ढ़ाई हजार रुपये की सब्जी बेची। उन्होंने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्वेलर्स एकजुट होकर केंद्र सरकार के ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का पूरा विरोध करते रहेंगे।  नकुल वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, जय प्रकाश, ऋषि सिंह, सुनील गुप्ता, रत्ननेश जैन, लियाकत अली, बंटी शर्मा, संजय, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed