{"_id":"5702903b4f1c1bc744c811eb","slug":"bullion-traders-in-support-of-the-market-was-closed-until-noon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में दोपहर तक रहा बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में दोपहर तक रहा बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में 33 दिन से चल रहे सर्राफा कारोबारियों के आंदोलन का सबसे व्यापक असर सोमवार को देखने को मिला। उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी संगठनों के आंदोलन में शामिल होने के बाद बाजार बंद रखा गया था। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार मंडल, व्यापार मंडल एसोसिएशन , व्यापारी एसोसिएशन , क्षेत्रीय व्यापार मंडल और पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में बंद का एलान किया था। इसके चलते सोमवार सुबह से ही शहर के ज्यादातर बाजार बंद रहे। तुराबनगर मार्केट, घंटाघर बाजार, चौपला मंदिर क्षेत्र, नवयुग मार्केट, गांधीनगर, संजयनगर, राजनगर, शास्त्रीनगर, विजय नगर और आरडीसी आदि सभी क्षेत्रों के बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तुराबनगर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान दुष्यंत गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सुनील गर्ग, सुबोध गुप्ता और मनवीर नागर आदि ने केंद्र सरकार से सर्राफा एसोसिएशन सहित व्यापारियों की मांगों को मानने की मांग की।
विज्ञापन
....
मोदीनगर। एक्साइज ड्यूटी के विरुद्घ में पूर्व घोषणा के मुताबिक सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को मोदीनगर में दोपहर तक बाजार बंद रहा। हालांकि ज्वैलर्स की दुकानें एक मार्च से बंद चल रही है। सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में व्यापारी मोदी मंदिर पर एकत्र हुए और जूलुस निकालकर बाजार बंद कराया। इस दौरान कस्बा रोड, तिबड़ा रोड, गुरूद्वारा, रूकमणी मार्केट एवं गोविंदपुरी का बाजार बंद कराया गया। मूलचंद गर्ग, संजय गुप्ता, कांति प्रसाद गर्ग, विरेंद्र गुप्ता, नबाव सोनी, कृष्णपाल सिंह, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
--
मुरादनगर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री गोपाल अग्रवाल का कहना है कि केंद्र सरकार का दो लाख रुपये से अधिक सोने की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्यकरना व्यापारी विरोधी है। सरकार से व्यापारियों को राहत की उम्मीद थी। वही सरकार नये कानुन बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।
नगर अध्यक्ष पंकज गर्ग ने कहा कि सोने पर पहले से ही आयात शुल्क लगा है ऐसे में एक्साइज डयूटी लगाना व्यापारियों के विरोध में है। उनका कहना है कि सरकार की मंशा छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। इस काले कानुन के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी जायेगी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के आहवान पर सोमवार को बाजार बंद रहे। पंकज गर्ग, अम्बरीश गायेल, विनोद मिश्रा, नारायण, सिद्धार्थ, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।