फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullion traders ended hunger strike at the request of MLA

सर्राफा कारोबारियों ने विधायक के आग्रह पर खत्म किया अनशन

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders ended hunger strike at the request of MLA
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

 एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी बढृने का फैसला वापस लेने तक अनशन जारी रखने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर शहर विधायक सुरेश बंसल और पूर्व राज्य मंत्री सतीश शर्मा सर्राफा कारोबारियों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाकर अनशन खत्म कराया। सर्राफा कारोबारियों ने दावा किया है कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और एक अन्य संगठन ने उन्हें समर्थन दिया है। चार अप्रैल को यूपी के सभी बाजार बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता, जितेंद्र जैन, सौरभ गोयल समेत चार पदाधिकारियों ने सुबह 10:30 बजे से ही आमरण अनशन शुरू कर दिया था। शाम करीब साढ़े छह बजे शहर विधायक सुरेश बंसल और पूर्व मंत्री सतीश शर्मा चौपला बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस देशव्यापी प्रकरण को लेकर सांकेतिक भूखहड़ताल जारी रखे, लेकिन आमरण अनशन न करें। उनके काफी समझाने के बाद सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी अनशन खत्म करने पर राजी हुए।

शहर विधायक ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान अमित वर्मा, अजय वर्मा, दिनेश, विनोद गुप्ता, अनुराग, अनुज देवी, रानू, टीनू, गौरव गर्ग, नितिन गोयल मौजूद रहे।

दुकान खोली तो वसूले 11 हजार
सर्राफा एसोसिएशन के अनशन के बावजूद नवयुग मार्केट में एक कारोबारी ने दुकान खोल ली। सूचना पर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जबरन दुकान बंद कराई। इस दौरान दुकान में बैठे ग्राहकों को भी बाहर निकाल दिया गया। एसोसिएशन ने कारोबारी से 11 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

स्वर्णकार संघ ने दिया धरना
 उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ ने भी बृहस्पतिवार को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चौपला बाजार में धरना दिया। उन्होंने पेनकार्ड की अनिवार्यता भी खत्म करने की मांग की। संघ के प्रदेश महासचिव रवि वर्मा ने बताया कि चार अप्रैल को स्वर्णकार संघ दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना देंगे।


एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर संघ ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज ने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन मोदी सरकार उनसे रोजी-रोटी छीनने पर अड़ी हुई है। इस दौरान सागर सोनी, अंकित वर्मा, प्रदीप कुमार, निशु वर्मा, दिनेश वर्मा, हेमंत, अमित वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed