फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies entered the house and attacked, case registered against eight

Ghaziabad News: दंबगों ने घर में घुसकर किया हमला, आठ पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Bullies entered the house and attacked, case registered against eight
मोदीनगर। निवाड़ी के एमपी सिखैड़ा गांव में दंबगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को पीटा और घर में तोड़फोड़ की। हमले में घायल वृद्धा और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन नामजद सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एमपी सिखैड़ा निवासी संदीप ने बताया कि गांव निवासी लव किसी बात को लेकर उससे रंजिश रखता है। आरोपी ने संदीप को ईंट मारकर घायल कर दिया। संदीप और उसका भाई घटना की शिकायत करने के लिए लव के पिता के पास गए। तभी लव ने एक बार फिर उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद लव रात में अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने परिवार पर हमला बोल दिया और घर का सामान तोड़ दिया। हमले में संदीप की दादी, मां और भाई घायल हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर लव, रोहताश और मनजीत निवासी एमपी सिखैड़ा व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा और मारपीट सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed