फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies attacked a young man with a knife and injured him, admitted to hospital

Ghaziabad News: दबंगों ने युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bullies attacked a young man with a knife and injured him, admitted to hospital
लोनी। कांवड़ यात्रा के दौरान टेंट लगाने के लिए हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दबंगों ने बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में युवक पर लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार रात चाकू लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की भाभी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मीनू पत्नी नीरज निवासी शांति नगर लोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका देवर शिवा शुक्रवार को लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी इतवार बाजार चौक स्थित अपने दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने गया था। रात करीब पौने नौ बजे शिवा वापस घर आ रहा था। रास्ते में शिव मंदिर के पास वहां पहले से ही मौजूद सचिन, शानू, अरुण, राहुल भाटी, यश शर्मा, विशाल शर्मा, प्रिंस, चंदु शर्मा, ओमवीर और सतवीर कहने लगे कि 22 जुलाई को कांवड़ का टेंट लगाने का झगड़ा किया था, इसको लेकर आज बताएंगे। इसके बाद सभी लोग लाठी और डंडों से शिवा को पीटने लगे। तभी शिवा पर चाकू से हमला किया। परिजन शिवा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन, शानू, अरुण, राहुल भाटी, यश शर्मा, विशाल शर्मा, प्रिस, चंद्र शर्मा, ओमवीर और सतवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed