फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullets were fired on Ashok to take revenge of the rivalry

Ghaziabad News: रंजिशन बदला लेने के लिए अशोक पर बरसाई थीं गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bullets were fired on Ashok to take revenge of the rivalry
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी क्षेत्र के गोविंदपुरम बी-ब्लॉक में 23 मार्च की शाम को रोड़ी-बदरपुर के कारोबारी अशोक यादव पर गोली बरसाने के मामले में पुलिस ने दो हमलावर अभिषेक व रोबिन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक और घटना के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। अभिषेक के पिता विजयपाल यादव को अशोक ने 2016 में गोली मारी थीं, जिसमें वह घायल हुए थे। रंजिशन इसी का बदला लेने के लिए अभिषेक ने अशोक पर हमला किया। अशोक रिश्ते में अभिषेक के मामा लगते हैं।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इंद्रगढ़ी निवासी अभिषेक(20) और बिसरख की स्टेलर जेवन सोसायटी निवासी रोबिन तेवतिया(27) हैं। अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं और रोबिन पर एक मुकदमा दर्ज है। एसीपी ने बताया कि अभिषेक और रोबिन ने ही वारदात को अंजाम दिया था। अन्य लोगों के शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जबकि मामले में अशोक के भतीजे पुनीत ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चश्मदीद पुनीत ने बताया था कि हमलावर तीन बाइक से आए थे और कई राउंड फायरिंग की। जिनमें से दो गोली चाचा के लगी। चाचा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि जब अशोक यादव ने उनके पिता को गोली मारी थी। उस समय वह 12 साल का था। जब उसे यह पता चला कि मामा अशोक ने पिता पर जानलेवा हमला किया था तभी से नफरत बढ़ गई और बदला लेने की बात मन में आ गई। मौका देखकर उसने रोबिन के साथ मिलकर 23 मार्च को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed