फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullets and stones fired in dispute over fireworks, two seriously injured including Pradhan

Ghaziabad News: आतिशबाजी के विवाद में चली गोली और पत्थर, प्रधान समेत दो गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bullets and stones fired in dispute over fireworks, two seriously injured including Pradhan
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव पैंगा में बृहस्पतिवार रात दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर ग्राम प्रधान और पड़ोसी के बीच गोली और पत्थर चले। लोगों ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। हमले में ग्राम प्रधान और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

गांव पैंगा निवासी उपदेश चौधरी ग्राम प्रधान हैं। पड़ोस में उनके खानदान के ही जितेंद्र का परिवार रहता है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे जितेंद्र का परिवार दीपावली पूजन के बाद आतिशबाजी कर रहा था। बच्चे लोहे की रॉड से गंधक पोटाश के मिश्रण से तेज धमाका कर रहे थे। काफी देर तक धमाका और आतिशबाजी होती रही। ग्राम प्रधान उपदेश और उनके भाई ऋषिपाल ने आतिशबाजी का विरोध किया। इस बात को लेकर ग्राम प्रधान उपदेश की जितेंद्र न्द्र पक्ष से कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए आक्रामक हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए और जमकर फायरिंग व पथराव किया। एक दूसरे पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। बलवे से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजेंद्र भाटी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बलवाइयों पर हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। लहूलुहान प्रधान उपदेश और उनके भाई ऋषिपाल को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जितेंद्र पक्ष के घायलों को भी उपचार के लिए भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक ब्रह्मपाल की ओर से ग्राम प्रधान उपदेश उनके भाई ऋषिपाल और दूसरे पक्ष की ओर से सुरेंद्र, जितेंद्र, दीप, पुष्पेंद्र व एक किशोर के अलावा छह-सात अज्ञात के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed