फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullet Rani slaps female constable after hitting scooty, Ghaziabad police arrested

Bullet Rani: स्कूटी टकराने पर बुलेट रानी ने महिला कांस्टेबल को मारा थप्पड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 12:13 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 30 Aug 2022 12:13 AM IST
सार

महिला सिपाही ज्योति शर्मा ने बताया कि रविवार रात एनडीआरएफ रोड से एएलटी रोड की तरफ जाते समय एक कार ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी से टकरा गई। इस बात पर कार चालक और उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Bullet Rani slaps female constable after hitting scooty, Ghaziabad police arrested
स्टंटबाज बुलेट रानी शिवांगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी से घर लौट रही महिला सिपाही की स्कूटी में पहले तो शिवांगी डबास (बुलेट रानी) के चालक ने कार से टक्कर मार दी। महिला सिपाही ने जब चालक को देखकर कार चलाने की नसीहत दी तो शिवांगी डबास ने सिपाही से अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। महिला सिपाही ने मधुबन बापूधाम थाने में शिवांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महिला सिपाही ज्योति शर्मा ने बताया कि रविवार रात एनडीआरएफ रोड से एएलटी रोड की तरफ जाते समय एक कार ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी से टकरा गई। इस बात पर कार चालक और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। तभी पीछे से उनकी साथी भी अपनी स्कूटी से आ रही थी तो वह भी हंगामा होते देख रुक गई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, कार में बैठी शिवांगी नीचे उतरकर आई और दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद उसने उनका कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया। जैसे ही वह पुलिस को सूचना देने लगी तो युवती ने उनकी वीडियो बनाते हुए गंभीर आरोप लगाए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, अभद्रता करने की धाराओं में शिवांगी और अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed