{"_id":"688fb82d4abd45103f05988b","slug":"bulldozer-run-on-encroachment-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106799-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के समीप रुकमणी मार्केट के बाहर और नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया पालिका की टीम ने दुकानें हटाकर उन्हें बेरोजगार कर दिया है। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
रुकमणी मार्केट के बाहर और नाले पर टीनशेड आदि में कई व्यापारी फलों की दुकान करते है। व्यापारियों के अनुसार उनकी दुकानें पचास वर्ष से भी अधिक पुरानी है। अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद वहां से दुकानें हटने के लिए कई बार नोटिस जारी कर चुकी थी। कई बार नोटिस के बावजूद दुकानों को नहीं हटाया गया। ईओ ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।