{"_id":"69ea6f75a14b3653c908050c","slug":"bulldozer-rolls-over-illegal-plotting-gda-initiates-sealing-action-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-870234-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को जीडीए की टीम ने प्रवर्तन जोन एक और दो में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की।
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ढरगल में खेतान स्कूल के पास लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग, बिजली के खम्भे, भूखंड की चहारदीवारी, सड़क को जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर उखाड़ दिया। मोरटा में रैपिड रेल पिलर नंबर-660-661 के सामने खसरा संख्या 1133 पर लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए गए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। नूरनगर में खसरा संख्या- 467 में लगभग 145 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से संचालित धर्म कांटे को जीडीए की टीम ने सील कर दिया। प्रवर्तन जोन दो में लगभग 18 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी जीडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी का माहौल रहा।