फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozer hits more than 50 shops in Arthala

Ghaziabad News: अर्थला में 50 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer hits more than 50 shops in Arthala
साहिबाबाद। जीटी रोड स्थित अर्थला में बुधवार को नगर निगम ने नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनीं 50 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। जोनल प्रभारी ने सहायक पुलिस आयुक्त और थानाध्यक्ष को पत्र लिख इस कार्रवाई की सूचना दी थी।
विज्ञापन

मोहननगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि नाले के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अर्थला में जीटी रोड से रेलवे लाइन तक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। नालों के ऊपर बने सीमेंटेड व लकड़ी के रैंप, टीन शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रवर्तन दल सहित पुलिस और अन्य अधिकारियों की मदद से यह कार्रवाई की गई। राजस्व निरीक्षक धनवीर सिंह, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed