फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulanshahr news

परवाना के बाद बनैल और दीघी में 15 दिन में 29 लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
परवाना के बाद बनैल और दीघी में 15 दिन में 29 लोगों की मौत
विज्ञापन

पहासू(बुलंदशहर)। समय से उपचार और ऑक्सीजन न मिलने के चलते जनपद में लगातार लोग दम तोड़ने लगे हैं। गत माह जहां परवाना में 15 से अधिक मौत हुई। वहीं, पहासू क्षेत्र के गांव बनैल व दीघी में 15 दिन में 29 लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मरने वालों में बुजुर्गों के अलावा युवा भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है समय से उपचार न मिलने के कारण लोगों की मौत हो रही है और स्वास्थ्य विभाग अभी तक सोया हुआ है। गांव में स्वास्थ्य शिविर न लगने पर ग्रामीणों में रोष का माहौल बना हुआ है।
---
क्षेत्र के गांव बनैल में 15 और दीघी में 14 लोगों की बुखार आदि के कारण दो सप्ताह में मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार मरने वाले सभी लोगों में एक ही तरह के लक्षण पाए गए थे। सरकारी चिकित्सालय खुले न मिलने पर बुखार आने पर परिजनों ने गांव में खुले क्लीनिक पर उपचार कराया। इसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां ऑक्सीजन और बेड न होने कारण मरीज को भर्ती करने से इंकार कर दिया। ऑक्सीजन के लिए परिजन मरीज को लेकर भटकते रहे। लेकिन समय से ऑक्सीजन की व्यवस्था और उपचार न मिलने के कारण एक-एक कर सभी की मौत होती चली गई। वहीं, गांव में अभी भी कई लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने उपचार और ऑक्सीजन के अभाव में हो रही मौत को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों से ऑक्सीजन के साथ उपचार कराने की मांग की है। साथ ही गांव को सैनिटाइज करवाने को लेकर भी मांग की है।
विज्ञापन

---------
इन लोगों की हो चुकी है मौत
दीघी गांव में मोती, ब्रहमजीत, प्रेमवती, जगदेवा, किशनलाल, चंद्रवती, पूरनदत्त, रमेश, सीताराम, मोहर सिंह, कूल सिंह, धर्मवीर, रौदास, विसमिका और बनैल गांव में गगन प्रताप तौमर, सौरभ राघव, छुट्टी नेताजी, सुशील राघव, भौजी, कलावती, लीला खां, राजवती, लाला, किशोरी लाल शर्मा, शब्बीर खां, कन्छी, शैलू, कल्लू खां व सुखलाल शर्मा आदि की मौत हो चुकी है। मामला संज्ञान में है, गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी। साथ ही गांव को सैनिटाइज कराने के साथ बीमारी की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी पहासू
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed