{"_id":"6373bd0dce56ec331a17a4fd","slug":"bulanshahar-sadar-mla-walked-in-dirty-water-repies-to-rld-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulanshahar: गंदे पानी में उतरे सदर विधायक, रालोद प्रमुख के बयान पर कहा- हम सांड की तरह नहीं घूमते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulanshahar: गंदे पानी में उतरे सदर विधायक, रालोद प्रमुख के बयान पर कहा- हम सांड की तरह नहीं घूमते
Tue, 15 Nov 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:55 PM IST
सार
अंडरपास में हुए जलभराव के कारण दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या के बारे में पता चलने पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के सदर विधायक प्रदीप चौधरी मंगलवार को क्षेत्र के धरपा गांव में अंडरपास में भरे पानी में खुद पैदल चले। ग्रामीणों की समस्याओं पर उन्होंने डीएम से भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी के एक बयान पर भी उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जयंत चौधरी को संबोधित करते हुए कहा, ''भाजपा विधायक सांड की तरह नहीं एक कार्यकर्ता के रूप में घूमते हैं। 'संगठन ही सेवा है' के रूप में घूमते हैं। हर गरीब, मजदूर, बेसहारा के लिए घूमते हैं। तभी तो हम इस पानी में होकर निकल रहे हैं।''
विज्ञापन
अंडरपास में हुए जलभराव के कारण दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या के बारे में पता चलने पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही सदर विधायक ने इस समस्या के संबंध में डीएम को भी जानकारी दी।
विज्ञापन