फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshar news

सिकंदराबाद क्षेत्र के पांचों वार्ड में हार गई भाजपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
सिकंदराबाद क्षेत्र के पांचों वार्ड में हार गई भाजपा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र में जिला पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। सिकंदराबाद क्षेत्र में जिला पंचायत के पांच वार्ड 19, 20, 21, 22, 23,आते हैं। भाजपा ने सभी वार्डो पर अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था।
वार्ड 19 आरक्षित वार्ड था इस वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी उमाशंकर जाटव ने जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश कोरी दूसरे नंबर पर रहे। वार्ड 20 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बीना भाटी भी चुनाव हार गई वह दूसरे नंबर पर रही। इस वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपा मावी ने जीत दर्ज की। वार्ड 21 भी आरक्षित वार्ड था। वार्ड 21 पर बसपा के समर्थित प्रत्याशी देवीराम जाटव ने जीत दर्ज की। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवकरण यहां काफी नीचे पहुंच गए। वार्ड 22 पर बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रधान मंजू यादव ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रही। वार्ड 23 पर निर्दलीय प्रत्याशी रामभूल प्रधान ने जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज यादव तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

बागी ने भाजपा प्रत्याशी को 6500 वोटों से हराया
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव ईलना निवासी सोनू लोधी भाजपा के समर्थन से पिछला जिला पंचायत का चुनाव जीते थे। इसी गांव के ही दिल्ली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉक्टर सतीश लोधी इस वार्ड पर पिछले 10-15 वर्षों से जिला पंचायत का चुनाव लड़ते हुए आ रहे हैं। हर बार उनको हार का सामना करना पड़ रहा था। इस वार्ड से दोनो ही भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत चुनाव लड़ना चाहते थे। एन वक्त पर भाजपा ने एक बार फिर सोनू लोधी की पत्नी छाया राजपूत पर भरोसा जताते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया। जबकि भाजपा से बागी हुए डॉक्टर सतीश लोधी ने बागी बनकर पार्टी प्रत्याशी के सामने अपनी पत्नी डॉक्टर बीना लोधी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया। दो दिन तक चली मतगणना के बाद सोमवार देर रात डॉक्टर सतीश लोधी की पत्नी बीना लोधी ने भाजपा प्रत्याशी छाया राजपूत को 6500 वोटों से चुनाव हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed