फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr wild animal attack senior citizen died police forest department searching

जंगली जानवर का आतंक: हमले में वृद्ध की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, वन विभाग और पुलिस टीम जांच में जुटी

Mon, 13 Mar 2023 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Mar 2023 02:03 PM IST
सार

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी वृद्ध की मौत जंगली जानवर के हमले से होना सामने आ रहा है।

विज्ञापन
bulandshahr wild animal attack senior citizen died police forest department searching
पुलिस व वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहारपुर के जंगल में अपने खेत पर सो रहे वृद्ध पर रविवार देर रात अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह खेत पर पहुंचे परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


गांव औरंगाबाद ताहारपुर निवासी 65 वर्षीय बसंता सिंह खेत पर ही अपने पशु बांधकर रहते थे। जबकि, परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। बताया गया कि रविवार शाम को भी बसंता खाना खाने के बाद अपने खेत पर चले गए थे।
विज्ञापन


देर रात में ही अज्ञात जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन, मुंह और पेट पर जानवर के द्वारा मांस नोंच लिया गया। सोमवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उनका शव चारपाई से कुछ दूरी पर जमीन पर लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी वृद्ध की मौत जंगली जानवर के हमले से होना सामने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औरंगाबाद ताहारपुर व आस पास के गांवों में भी जंगली जानवर के हमले से वृद्ध की मौत के बाद से दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम जंगल में कर रही जानवर की तलाश

आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध हमला करने वाला जानवर तेंदुआ भी हो सकता है। या फिर कोई अन्य जानवर हो सकता है। वन विभाग की टीम जंगल में जानवर की तलाश में जुट गई है। खून के धब्बों और पंजों के निशान के आधार पर जानवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 

खेत पर सो रहे किसान की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगली जानवर के हमले में वृद्ध की मौत हुई है। वन विभाग की टीम भी मौके पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, किसी भी ग्रामीण के द्वारा जंगली जानवर को देखे जाने की बात सामने नहीं आई है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed