फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr Pradhan's wife complains to Sub Inspector from SSP

प्रधान की पत्नी ने एसएसपी से की दरोगा की शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr Pradhan's wife complains to Sub Inspector from SSP
बुलंदशहर। औरंगाबाद थानाक्षेत्र के गांव रतनपुर में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच काफी समय से छोटी छोटी बात को लेकर तनाव हो रहा है। लेकिन आरोप है कि  वहां तैनात दरोगा मामला खत्म कराने की बजाय बढ़ा रहा है। जिसको लेकर वर्तमान प्रधान की पत्नी ने एसएसपी से दरोगा की शिकायत की है। एसएसपी ने दारोगा की जांच करने के आदेश दिए हैं। गांव रतनपुर के वर्तमान में लेखराज प्रधान है। उनकी पत्नी शिमला ने सोमवार को एसएसपी के सामने पेश होकर एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके पति जब से प्रधान बने है। तभी से एक पूर्व प्रधान उनसे रंजिश करके बैठा है। वह गांव के हर विकास के आड़े आता है और विकास कार्य को पुलिस से मिलकर रुकवा देता है। पूर्व में गांव में आए तूफान में उखड़े सरकारी पेड़ों की नीलामी के लिए प्रधान ने एक प्रस्ताव पास किया, लेकिन पूर्व प्रधान ने नीलामी नहीं होने दी। पीडि़ता ने एक दरोगा पर मिली भगत का आरोप लगाया है। आरोप है कि दारोगा से मिलकर प्रधान पर पेड़ों की चोरी का मुकदमा भी फर्जी दर्ज करा दिया। प्रधान की पत्नी ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि पूर्व प्रधान पर कार्रवाई की जाए। दारोगा को थाने से हटाकर किसी दूूसरे थाने पर तैनात किया जाए। वरना गांव में किसी भी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने बताया कि दारोगा का इन मामलों में क्या रोल है। इसकी जांच करने के बाद दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed