फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr passengers travelling by sitting on bus roof video goes viral

खतरों का सफर: बसों की छत पर बैठाकर निजी बस करवा रहे यात्रा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 20 Jan 2023 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jan 2023 09:40 AM IST
सार

बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर उप्र परिवहन निगम की बसों की संख्या नाममात्र होने के कारण इस रूट पर 50 से अधिक निजी बसों का संचालन प्रतिदिन होता है।

विज्ञापन
Bulandshahr passengers travelling by sitting on bus roof video goes viral
बस की छत पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में निजी बस संचालक लोगों को जान जोखिम में डालकर जबरन सफर करा रहे हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। लेकिन निजी बस संचालकों की मनमानी लगातार जारी है।
विज्ञापन


गुरुवार को स्याना क्षेत्र में एक बस की छत और जाल पर लटकर यात्रा करते लोगों की वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। लेकिन मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस और संभागीय परिवहन अफसर अनजान बने हुए है।
विज्ञापन


बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर उप्र परिवहन निगम की बसों की संख्या नाममात्र होने के कारण इस रूट पर 50 से अधिक निजी बसों का संचालन प्रतिदिन होता है। निजी बसें प्रतिदिन क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर कराने के अलावा छतों पर भी जबरन सफर करवाते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस रूट पर कुछ बसों की स्थिति भी खराब होने के कारण वह अभी भी दौड़ लगा रही है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है तो न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को स्याना क्षेत्र में एक बस की छत पर यात्रियों के बैठे होने और जाल पर लटके होने पर किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


यह बस तीन से चार पुलिस चौकी को पार कर दूसरे क्षेत्र में पहुंची, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई वीडियो मिली है। संबंधित बस की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर डग्गाामार और मानकों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed