फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr news

जिपं सदस्य समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जिपं सदस्य समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एक साथी व एक महिला जिला पंचायत सदस्य पर नौकरी का झांसा देकर एक महिला को बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व जिपं सदस्य सुनील चरौरा, गीता चरौरा पत्नी सुनील चरौरा व भगवंत ने उसे नौकरी का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसे प्रीत विहार के एक मकान में ले गए और उसके साथ सुनील व पिंटू ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील चरौरा, गीता चरौरा और भगवंत उर्फ पिन्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूर्व जिपं अध्यक्ष पर सदस्य की खरीद फरोख्त के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज
बुलंदशहर। जिपं सदस्य को प्रलोभन देकर खरीद फरोख्त करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपियों पर अभद्र भाषा, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव और ओमवीर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सलेमपुर के गांव सुरजावली निवासी महेश चन्द्र पुत्र जगराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून 2021 को दोपहर लगभग 12 बजे हरेन्द्र यादव और ओमवीर यादव ने उसे नगर के राजेबाबू पार्क में बुलाया। वहां आरोपियों ने वार्ड 38 की सदस्या को अपने पक्ष में वोट देने के लिए उसे मध्यस्थता करने को कहा। आरोपियों ने सदस्या की खरीद-फरोख्त के लिए रुपयों का भी प्रलोभन दिया। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव व ओमवीर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed