फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr Farmer Murder Young Man Attacked On 10 People With Shovel 3 killed 7 Injured in Bulandshahr

सिर पर खून सवार: यूपी में युवक की सनक ने ले ली तीन की जान, पांच को फावड़े से किया अधमरा

Mon, 21 Mar 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 AM IST
सार

बुलंदशहर के परवाना गांव में सोमवार सुबह युवक ने गांव के ही 8-10 लोगों पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Bulandshahr Farmer Murder Young Man Attacked On 10 People With Shovel 3 killed 7 Injured in Bulandshahr
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव माजरा मढ़ैया निवासी आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू (42) गुलावठी स्थित पारस डेयरी में केमिस्ट के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह करीब 9.10 बजे वह पत्नी के साथ बाइक से खेत पर गया था। करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही किसान नत्थी सिंह (65) बुग्गी से चारा लेकर लौट रहे थे। जब वह बलवीर उर्फ बल्लू के खेत के सामने पहुंचे तो उसने फावड़े से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


नत्थी सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद बल्लू ने दूसरे खेत में काम कर रहे प्रेमपाल (47) और उनकी पत्नी विमला (40) पर बलकटी से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक लेकर गांव की तरफ गया। रास्ते में किसान नौरंग सिंह (58) पर हमला करने के बाद पास के खेत में रसायन का छिड़काव कर रहे रवि (35) के चेहरे व अन्य शरीर के हिस्सों पर बलकटी से हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि के बाद गांव के रास्ते में मिले प्रेमपाल (60), तेजपाल सिंह (60) और पुष्पेंद्र (27) को भी हमलाकर घायल कर दिया। नत्थी सिंह, विमला और प्रेमपाल की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने की एनकाउंटर की मांग

ग्रामीणों ने आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह बाइक लेकर भाग निकला। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का एनकाउंटर करने या फिर उन्हें सौंपने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे तक शव को नहीं उठने दिया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए उठने दिया। 

खानपुर के गांव माजरा में आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे आठ किसानों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। एक महिला समेत तीन की मौत हो चुकी है। नरसंहार का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed