फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr Crime News Girl Abducted Just 5 Days Before Wedding FIR Filed Against Youth and Two Aides

UP: शादी से पांच दिन पहले ही युवती का अपहरण, दो साथियों के साथ युवक ने किया अगवा

Sat, 19 Apr 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Apr 2025 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Crime News Girl Abducted Just 5 Days Before Wedding FIR Filed Against Youth and Two Aides
सांकेतिक तस्वीर
बुलंदशहर कोतवाली देहात के एक गांव से शादी के मात्र पांच दिन पहले ही एक युवती को गांव का युवक अपने दो साथियों के साथ अगवा कर ले गया। अगवा युवती के पिता ने युवक और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 17 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। 
विज्ञापन


घर वापस आते समय गांव का ही आदिल अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी पुत्री को जबरदस्ती कार में डालकर कहीं ले गया। इस पूरी घटना को उसके पुत्र और एक पड़ोसी ने अपनी आंखों से देखा और घर आकर दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के पिता को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसके पिता ने इस बारे में किसी भी जानकारी से इंकार किया है। साथ ही जानकारी मिलने पर उन्हें अवगत कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने हर जगह अपनी पुत्री को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। 

पीड़ित के पिता ने अवगत कराया है कि 24 अप्रैल 2025 को उसकी पुत्री की बारात हापुड़ से आने वाली है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक आदिल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed