{"_id":"624aaf26722b7027f81a3d09","slug":"bulandshahr-bjp-district-chief-anil-sisodia-driver-driving-stolen-car-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: चोरी की गाड़ी में चल रहे थे भाजपा जिलाध्यक्ष, ड्राइवर ने पुलिस से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: चोरी की गाड़ी में चल रहे थे भाजपा जिलाध्यक्ष, ड्राइवर ने पुलिस से कही ये बात
Mon, 04 Apr 2022 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:11 PM IST
सार
जब अमर उजाला ने अनिल सिसोदिया से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह खानपुर में एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं और लौटकर पूरे मामले पर तफसील से जानकारी देंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया चल रहे थे चोरी की कार से, ड्राइवर दाईं तस्वीर में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया पर चोरी की गाड़ी में चलने का आरोप लगा है। मालूम हो कि अनिल सिसोदिया का ड्राइवर सोमवार को जिस गाड़ी के साथ पकड़ा गया उसके चोरी होने की शिकायत पुलिस को कुछ दिन पहले ही मिली थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बुलंदशहर निवासी अतुल कुमार ने 31 मार्च को अपनी कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने चोरी की गाड़ी बरामद कर ली है। गाड़ी चालक ने पुलिस को बताया कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी चलाता है, और इसी गाड़ी से वह चलते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं जब अमर उजाला ने अनिल सिसोदिया से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह खानपुर में एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं और लौटकर पूरे मामले पर तफसील से जानकारी देंगे।