Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Special surveillance campaign will run again in the district

जनपद में फिर चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Special surveillance campaign will run again in the district
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए शुक्रवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में संक्रमण की रोकथाम के लिए एक बार फिर से विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया जाए। डीएम ने कहा कि घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जाए। सर्वे के अन्तर्गत गंभीर एवं लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के संबंध में सूची तैयार करने के लिए रजिस्टर बनाया जाए व संबंधित परिवार के किसी सदस्य/मुखिया के हस्ताक्षर भी लिए जाएं कि उन्होंने सूचना को छुपाया नहीं है और सही सही सूचना दी है। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि कोविड लक्षणयुक्त व्यक्तियों, जो बुखार, खांसी, सांस में दिक्कत वाले हैं, उनकी भी सूची तैयार की जाए। लम्बी बीमारी और लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची बनाकऱ बाद में उसका फॉलोअप भी कराया जाए। साथ ही संदिग्ध लोगों का एंटीजन, आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाये। बुजुर्ग व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य जांच करायी जाये। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों द्वारा आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच एप को डाउनलोड कराते हुए एप में बताये गये नुस्खों का प्रयोग करने की अपील भी की जाये। बैठक में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed