फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar

ग्रैप का तीसरा चरण लागू, औद्योगिक इकाइयों में सिर्फ पांच दिन काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
ग्रैप : तीसरा चरण लागू... औद्योगिक इकाइयों में पांच दिन होगा काम
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। लगातार तीसरे दिन जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया। शनिवार को एक्यूआई 367 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सिफारिशों के तहत जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण को जिले में लागू कर दिया है।
इसके तहत रविवार से उद्योगों की अलग-अलग यूनिट्स में सिर्फ पांच दिन चरणवार काम होगा। पीएनजी व बायोफ्यूल्स का इस्तेमाल नहीं करने वाले उद्योग पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। डीजल जनरेटर और तंदूर जलाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही हाईवे और सड़क समेत सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। वसुंधरा का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 412 पर दर्ज किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि धीमी गति से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में खास सुधार नहीं हो रहा है। रविवार तक प्रदूषण की यही स्थिति बनी रहने की आशंका जताई है। सभी 22 विभागों को तीसरे चरण का पालन कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

ऐसे होगा काम
पेपर और पल्प कार्यों के उद्योगों में शनिवार-रविवार को काम
पेड्डी और राइज प्रोसिसिंग यूनिट में सोमवार-मंगलवार को काम
टैक्सटाइल्स-गारमेंट्स उद्योग में डाइंग का काम बुधवार-बृहस्पतिवार को
यह भी प्रतिबंध होंगे लागू
- खुले में निर्माण सामग्री रखने पर प्रतिबंध
- ईंट के भट्ठे, मिक्सर प्लांट पर रहेगा प्रतिबंध
- खोदाई और अन्य प्रकार के निर्माण रहेंगे बंद
एक हफ्ते का एक्यूआई
28 अक्तूबर 384
27 अक्तूबर 373
26 अक्तूबर 273
25 अक्तूबर 266
24 अक्तूबर 300
23 अक्तूबर 270
जीडीए और नगर निगम ने कराया पानी का छिड़काव
प्रदूषण की खराब श्रेणी को लेकर वसुंधरा और इंदिरापुरम, गोविंदपुरम, राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए व नगर निगम के अधिकारियों ने सड़कों से उड़ती धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराया। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 पार्क में अवैध झुग्गियों के अंदर बने मिट्टी के चूल्हे व टीलों को तोड़ दिया गया। जीडीए के प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि ज्ञानखंड के पार्क में कुछ लोगों ने पानी की टंकी के नीचे झुग्गियां बना ली थीं। यहां मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी जलाते देखा गया। जिसे तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकलें तो लगा लें मास्क
अस्थमा के मरीज, गर्भवती महिलाएं व 10 साल से छोटे बच्चों के लिए बिना मास्क घर से बाहर निकलना हानिकारक हो सकता है। फिजिशियन आरपी सिंह का कहना है कि पीएम10 और पीएम 2.5 के कण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बाहर निकलें तो आंखों पर चश्मा लगा लें और मास्क लगाएं। रोजाना सुबह शाम गर्म पानी पीएं। बिना हेल्मेट बाइक न चलाएं।
टूटी सड़क के लिए आविप को लिखा पत्र
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ विहार में हाईवे को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क पर धूल उड़ रही है। पिछले दिनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर वाहन चलते देखे थे। उससे धूल-मिट्टी उड़ती पाई गई। पीसीबी ने आवास विकास परिषद के आयुक्त को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कराने के लिए कहा है।
औद्योगिक क्षेत्र में उड़ रही धूल
शहर के चारों ओर बसे औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें टूट चुकी हैं। टूटी सड़क पर ट्रकों के लगातार आवागमन से धूल उड़ रही है। इससे वायु प्रदूषण के स्तर में और इजाफा हो रहा है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि यूपीएसआईडीसी को पानी के छिड़काव के लिए कहा गया है। इसके अलावा नगर निगम को भी पूर्व में सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र भेजा जा चुका है।

पीएम 2.5, पीएम 10 और कार्बन का हाल
गाजियाबाद/ इंदिरापुरम
पीएम2.5 औसत 342 न्यूनतम 153 अधिकतम 418
पीएम10 औसत 327 न्यूनतम 167 अधिकतम 471
काबर्न औसत 57 न्यूनतम 02 अधिकतम 102
वसुंधरा
पीएम2.5 औसत 352 न्यूनतम307 अधिकतम 500
पीएम10 औसत 412 न्यूनतम 212 अधिकतम 461
कार्बन औसत 02 न्यूनतम 40 अधिकतम 142
लोनी
पीएम2.5 औसत 358 न्यूनतम 175 अधिकतम 457
पीएम10 औसत 270 न्यूनतम 140 अधिकतम 410
कार्बन औसत 86 न्यूनतम 54 अधिकतम 121
संजय नगर
पीएम2.5 औसत 342 न्यूनतम 140 अधिकतम 429
पीएम10 औसत 306 न्यूनतम 167 अधिकतम 443
कार्बन औसत 50 न्यूनतम 07 अधिकतम 153
नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का कहना है कि नगर निगम की ओर से 20 पानी के टैंकर छिड़काव के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा पांचों जोन में स्मोग गन से फागिंग कराई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों के साथ मिलकर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed