फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Roadways service restored in the district, relief

जनपद में रोडवेज सेवा हुई बहाल, राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Roadways service restored in the district, relief
बुलंदशहर। अनलाक वन के पहले दिन उप्र परिवहन निगम की सेवा बहाल हो गई। हालांकि पहले दिन यात्रियों का टोटा रहा। पहले दिन 10 बसों में मात्र 95 यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रत्येक घंटे के अंतराल से बस को प्रत्येक मार्ग पर संचालन को लेकर अफसरों ने योजना बनाई हैं। वहीं, बस की प्रत्येक सीट पर अब यात्री बैठ सकेंगे। इस दौरान मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। लाॅकडाउन 4.0 समाप्त होते ही शासन ने 68 दिन बाद उप्र परिवहन निगम की बसों को संचालित करने का आदेश जारी कर दिया। शासन के निर्देशानुसार बसें सिर्फ उन रूटों पर चलाई जाएगी, जिन रूट पर यात्री क्षमता 60 फीसदी से अधिक हैं। साथ ही शासन ने यात्रियों की संख्या पर लगी पाबंदी को भी समाप्त कर दिया हैं। अब बस में जितनी सीट होगी उतने यात्री सफर कर सकेंगे। पहले चरण में सुबह सात से शाम सात बजे के बीच चलने वाले रूट पर ही बसों का संचालन होगा। यह रहेगा व्यवस्था - सीट से अधिक यात्री नहीं हो सकेंगे बस में सवार - निगम की बसों में नहीं होगी खड़े होकर यात्रा - प्रत्येक छह घंटे पर सैनिटाइज की जाएगी बसें - डिपो के पास तैनात रहेगी एंबुलेंस - थर्मल स्क्रैनिंग करने के बाद यात्रियों को मिलेगा प्रवेश - बिना मास्क के बसों में प्रवेश पर रहेगी नो एंट्री कोट डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं। शासन के निर्देशानुसार पहले दिन मास्क पहनकर आने वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति दी गई। पहले दिन कौशांबी सात, आगरा, फर्रूखाबाद और गाजियाबाद के लिए एक-एक बसें रवाना की गई। जिसमें 95 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य रूट पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed