फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar police taking action regularly on lockdown violation

लॉकडाउन: अब तक पुलिस ने वसूला आठ लाख से अधिक शमन शुल्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar police taking action regularly on lockdown violation
बुलंदशहर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती के आ रहे हैं। लॉकडाउन उल्लंघन के चलते बृहस्पतिवार को जिलेभर में 26 मामले दर्ज करते हुए 68 लोगों को नामजद किया गया। जिलेभर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए डीएम, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी और थाना-कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार एवं गली-मोहल्लों में लोग नहीं मान रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिलेभर में पुलिस ने आवश्यक वस्तुएं न होने के बावजूद दुकान खोलने, मॉस्क न पहनने एवं सड़कों पर बेवजह निकलने वाले 68 लोगों के खिलाफ 26 मामले दर्ज किए। इसके साथ ही अब तक पुलिस 911 मामले दर्ज कर उसमें 2853 आरोपियों को नामजद किया गया है। लॉकडाउन के बाद सड़कों पर घूमते मिले 6635 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा 398 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस द्वारा 8.29 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला जा चुका है। आवश्यक सेवाओं के लिए 5811 वाहनों को पास जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed