फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

सिकंदराबाद में दस बेड का बनाया गया आईसोलेशन वार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सिकंदराबाद में दस बेड का बनाया गया आईसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

सिकंदराबाद। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या के बीच स्वास्थ्य केंद्र ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। सीएचसी परिसर में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि जनपद में अभी किसी भी रोगी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ संदिग्ध रोगियों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

देश में कोरोना वायरस से पहली मौत कलबुर्गी में दर्ज करने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। कोरोना वायरस को लेकर देश में भय का माहौल बनने लगा है। कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद में अभी तक कोरोना का कोई संदिग्ध रोगी नहीं मिला है, लेकिन दिन-प्रतिदिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए पूरी तैयारी की गई है। बताया कि सीएचसी में कोरोना के रोगियों के लिए आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को भी कोरोना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed