फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar lockdown Prisoner not meet to his relatives till 17th may

अब 17 मई तक लगी बंदियों से मुलाकात पर रोक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar lockdown Prisoner not meet to his relatives till 17th may
बुलंदशहर। लॉक डाउन बढ़ने के साथ ही जिला कारागार में भी बंदी और कैदियों से मुलाकात पर भी 17 मई तक रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिला कारागार में बंदियों की मुलाकात पर 16 मार्च से रोक चल रही है। जेल में बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए सात साल या उससे कम अपराध वाले मामलो में बंद कई बंदियों को अग्रिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है। रविवार को पुलिस महानिदेशक जेल के आदेश के अनुपालन में आगामी 17 मई तक बंदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई। जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि बंदियों की मुलाकात बंद रहने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में आवश्यकतानुसार बंदियों के लिखित अनुरोध पर उनकी बातचीत जेल पीसीओ के माध्यम से कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जेल पीसीओ पर इनकमिंग की सुविधा नही है, इसलिए कोई उस नम्बर पर सम्पर्क न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed