फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar lockdown 448 person home quarantine in rural area

ग्रामीण क्षेत्र में 448 व्यक्ति होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar lockdown 448 person home quarantine in rural area
बुलंदशहर। जनपद के गांवों इस समय 448 व्यक्ति होम क्वारंटीन हैं। लगातार बाहर से लोग आ रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के साथ उनकी जांच करवाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि होम क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़ सकती है। जनपद के गांवों में होम क्वारंटीन किए गए लोगों के साथ बाहर से आने वालों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी जिला पंचायती राज विभाग को दी गई हैं। जनपद में कोरोना के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर गांवों में बाहर से आने वालों का भी सिलसिला जारी है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उन पर विभाग की ओर से गांव में तैनात की गई निगरानी समिति के अलावा अफसर-कर्मचारी भी निगाह रख रहे हैं। अफसरों का दावा है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उन सभी की सूची तैयार की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। इन सभी की जांच थर्मल स्क्रीनिंग से करवाई जा रही है। जिस पर कोई शक होता है तो उसे होम क्वारंटीन किया जा रहा है। अफसरों का यह भी कहना है कि बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। ऐसे में होम क्वारंटाइन लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी के लिए गठित की गई निगरानी समिति के सदस्य एडीओ पंचायत और राजस्व निरीक्षक को बनाया है, समिति का अनुश्रवण बीडीओ कर रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का अध्यक्ष प्रधान, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चौकीदार, युवक मंगलदल के सदस्य, परिषदीय विद्यालयों के हेडमास्टर, पंचायत सचिव और लेखपाल भी इसके सदस्य हैं। यह सभी होम क्वारंटीन लोगों पर निगाह रखने के साथ ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed