फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar khurja Youth shot dead, body thrown in empty plot

युवक की गोली मारकर हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar khurja Youth shot dead, body thrown in empty plot
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव हाईवे किनारे स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के निकट मोहल्ला मुरारीनगर में खाली पड़े एक प्लाॅट में बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ देखा। मृतक के सीने में गोली लगने का निशान था। शव मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। साथ ही सूचना पर सीओ सुरेश सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त रिहान (21) पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला सराय नसरूल्लाखां थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिहान जीटी रोड स्थित कार मैकैनिक की दुकान पर नौकरी करता था। बुधवार शाम को रिहान कुछ लोगों से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था और देर रात तक नहीं लौटा। जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों से रिहान का लाॅकडाउन से पहले झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से ही उक्त लोग रिहान से रंजिश माने हुए थे और उन्होंने ही रंजिशन गोली मारकर रिहान की हत्या की है। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई जीशान की तहरीर पर पुलिस ने नगर के मोहल्ला सराय नसरूल्ला निवासी फैजान उर्फ छोटू, शहनवाज, सुलेमान और अनवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का राजफाश करने का दंभ भर रही है। कोट युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। - महेश राठौर, अतिरिक्त निरीक्षक खुर्जा कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed