फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar khurja Husband killed his wife by striking with sharp-edged weapon

पति ने धारधार हथियार से प्रहार कर की पत्नी की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar khurja Husband killed his wife by striking with sharp-edged weapon
खुर्जा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में गृह क्लेश के चलते पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी रुबीना(30) की शादी 13 वर्ष पूर्व सिकंद्राबाद निवासी एक युवक से हुई थी। विगत नौ महीने पहले पति से अनबन के चलते वह अपने पांच बच्चों के साथ मोहल्ला खीरखानी में किराये पर रहने लगी। आरोप है कि मंगलवार की रात महिला के पति ने घर आकर उससे कहासुनी की। साथ ही महिला की धारधार हथियार से पहत्या कर दी। बुधवार सुबह मोहल्लेवासी बच्चों के रोने की आवाज सुनकर एकत्रित हो गए। जहां उन्होंने महिला के शव को पड़ा देखा। लोगों ने पुलिस को फ़ोन कर सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला के भाई ने पुलिस को मृतक महिला के पति के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि ग्रह कलेश के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed