फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Husband beats wife, death due to lack of treatment

पति ने पत्नी की जमकर की पिटाई, उपचार न मिलने से मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Husband beats wife, death due to lack of treatment
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मामन रोड पर स्थित आदिलनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई, साथ ही आरोपी ने उसका उपचार भी नहीं कराया और वह रातभर तड़पती रही। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला के बच्चों ने ही अपने मामा के घर सूचना दी। सुबह के समय पहुंचे मायके पक्ष ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अलीगढ़ के देहली गेट थानाक्षेत्र के निवरी मोड़ आसिफ बाग निवासी आसमा पत्नी इरफान ने बताया कि उनकी ननद नाजमीन का निकाह करीब 25 साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मामन रोड स्थित आदिलनगर निवासी फईमुदीन के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद ही फईमुदीन ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी को 40 फुटा रोड पर मकान किराए पर देकर रहने लगा। नाजमीन को तीन बेटे हैं। आरोप है कि नाजमीन की मौत की सूचना पर जब वह आदिलनगर में पहुंचे तो उसके बच्चों ने बताया कि देर रात साढ़े दस बजे फईमुदीन का अपनी पत्नी नाजमीन के साथ झगड़ा हुआ। फईमुदीन ने उसे बुरी तरह से पीटा। पीटते समय नाजमीन का सिर किसी दीवार में जा लगा। जिससे वह रातभर घायल अवस्था में तड़पती रही। उसका उपचार भी नहीं कराया गया। आरोपी पति पीटने के बाद अपनी दूसरी पत्नी के पास चला गया। उपचार न मिलने के कारण महिला की सुबह के समय मौत हो गई। आसमा का आरोप है कि उसकी ननद को उसका पति रोजाना बुरी तरह से पीटता था। कई बार उन्होंने भी उसे समझाया, लेकिन नहीं माना। नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि आयशा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फईमुदीन की तलाश में उसकी दूसरी पत्नी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed