फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Happiness of marriage has changed into sorrow, three women immersed in Ganga

पति और रिश्तेदारों को बचाने में गंगा में समाईं तीन महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Happiness of marriage has changed into sorrow, three women immersed in Ganga
अनूपशहर। पति व नंदोई को गंगा में डूबता देख उन्हें बचाने के प्रयास में दो बहनें व ननद गंगा नदी की गोद में समा गईं। हालांकि, तीनों महिलाओं ने दोनों युवकों को डूबने से बचा लिया, लेकिन खुद को गंगा के प्रवाह में समाने से रोक न सकीं। हादसे के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों बहनें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों से उनकी तलाश शुरू करा दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार जिला संभल के थाना रजपुरा के गांव डुप्टा खुर्द निवासी खेमसिंह के बेटे चमन की 28 जून की शादी थी। जिसमें शामिल होने खेमसिंह की बड़ी बेटी सुनीता(३०) अपने पति बंटी व तीन बच्चों के साथ गांव आदमपुर से अपने मायके आई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी ननद मीनाक्षी(४०) व ननदोई रामबहादुर अपने तीन बच्चों के साथ डुप्टा खुर्द आए हुए थे। साथ ही खेम सिंह की छोटी बेटी कामिनी(२०) पत्नी दिनेश निवासी गांव नरेली भी अपने पति के साथ आई हुई थीं। कामिनी का दो माह पूर्व ही विवाह हुआ था। सोमवार दोपहर शादी के काम से निवृत होकर ये तीनों परिवार थाना रजपुरा के चाऊपुर डांडा गंगातट जो अनूपशहर गंगा का उत्तरी किनारा है पर स्नान करने पहुंचे। दोपहर में कच्चेघाट पर बाढग़्रस्त गंगा में बंटी अपने बहनोई रामबहादुर के साथ नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबने लगा। इस पर सुनीता व उसकी बहन कामिनी उन्हें बचाने के लिये आगे बढ़ीं तो वह तेज बहाव की चपेट में आ गईं। इसी दौरान ननद मीनाक्षी भी अपनी भाभी को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए पहुंच गई। इस प्रयास में बंटी व रामबहादुर तो बच गए। लेकिन, तीनों महिलाएं गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं। तीनों को गंगा में डूबता देख बंटी, रामबहादुर व दिनेश के होश उड़ गए और कोहराम मच गया। तीन महिलाओं के गंगा के दूसरे किनारे पर डूबने की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी गंगातट की ओर दौड़ पड़े और वहां मौजूद मिले गोताखोंरों व तैेराकों के साथ मोटरबोट से मौके पर पहुंचे। आनन फानन में बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। सीओ अतुल चौबे ने तत्काल पीएसी फ्लड प्लाटून 41वीं वाहिनी गाजियाबाद के जवानों को संपर्क कर मौके पर तलाश अभियान चलाने के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं का सुराग नहीं लग सका है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
तीनों डूबी महिलाएं एक ही परिवार की हैं और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। बंटी व उसके बहनोई को बचाने के प्रयास में तीनों महिलाओं के डूबने की बात सामने आ रही है। तीनों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। - अतुल चौबे, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed