फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar

अंडर 14 में मनाली और अंडर 17 में कर्नाटक की लड़कियों ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
अंडर 14 में मनाली और अंडर 17 में कर्नाटक की लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन रोड स्थित श्री मति सावित्री देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीन दिवसीय 33वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेश की 20 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आए एमएलसी श्रीचंद शर्मा, ब्लाक प्रमुख मोनिका सिंह, पूर्व विधायक होराम सिंह, हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
नौ अक्तूबर को राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 20 टीमों की 231 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें अंडर-14 में मनाली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मेंगलोर की टीम द्वितीय और वृंदावन की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर 17 में कर्नाटक की टीम प्रथम, धामपुर की टीम द्वितीय और शिमला की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर 19 में भोपाल की टीम प्रथम, शिमला की टीम द्वितीय और राजस्थान की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सफल नहीं होने वाली टीमों का भी हौसला बढ़ाया कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि अपनी कमियों को दूर करके आगे और अधिक मेहनत करते हुए मुकाम आसानी से पाया जा सकता है। इस दौरान हेमचंद, खेल संयोजक राजू, मनवीर सिंह, अजय कुमार गर्ग, जयप्रकाश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed